सहारनपुर।महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिरों में सुरक्षा, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने बागेश्वर महादेव मंदिर के साथ-साथ अन्य प्रमुख शिवालयों में भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौ
जूद रहे।

