मुजफ्फरनगर, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा के दौरान रामपुर तिराहा से बागोंवाली चैकपोस्ट तक मुख्य कांवड़ मार्ग पर पैदल निरीक्षण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेना था।
रात्रि को किए गए इस निरीक्षण में अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइन्ट का चेक कर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डी आई जी ने कहा कि कांवड़ यात्रा का आयोजन सुगमता से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है। पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि वे श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करें और यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो तत्कालीक सहायता प्रदान करें।
अधिकारियों ने ट्रैफिक डायवर्जन का पालन कराने और किसी भी घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को तुरंत देने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा
के समापन के नजदीक होने के साथ ही पुलिस बल को सतर्क रहने का आदेश दिया गया।
इस अभियान के तहत, पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोबारा स्पष्ट की है, जिससे कांवड़ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *