अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के 39वें कांवड़ सेवा शिविर का समापन, कपिल देव अग्रवाल ने की सराहना
मुजफ्फरनगर, 22 जुलाई।
हनुमान मंदिर, शिव चौक पर अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के 39वें कांवड़ सेवा शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। एक सप्ताह से चल रहे इस शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए 24 घंटे भोजन, दवाई और स्वास्थ्य जांच की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं समाजसेवी भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल उपस्थित रहीं। कपिल देव अग्रवाल ने दल के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लगातार 39 वर्षों से भोले भक्तों की सेवा अपने आप में बड़ा कार्य है, इसके लिए दल के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार, भाजपा नेता सुभाष चौहान, नवीन गुड़ मंडी अध्यक्ष संजय मिश्रा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कुमार, वरिष्ठ यूरोलॉजी सर्जन डॉ. रविंद्र पाल और समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशु मौजूद रहे।

अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव अरुण प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी दल इसी प्रकार शिवभक्तों की सेवा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भोले भक्तों की संख्या में कमी रही, जिसका कारण उत्तराखंड सरकार द्वारा शिवभक्तों पर की गई सख्ती को बताया, जिससे शिवभक्तों का मनोबल प्रभावित हुआ है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा, रमेश पांचाल, सरवन मोगा, हेमंत ग्रोवर, सुनील सिंघल, डॉ. कुलदीप पाल, पंकज ठाकुर, आशुतोष खन्ना, संदीप कौशिक, अनमोल ठाकुर, विपिन त्यागी, सनत सोलंकी, डॉ. पी.पी. सिंह, नवीन मित्तल, पवन पांचाल, अभिषेक मेहरा, अमन सिंघल, दीपक सर्राफ, अंकुर पांचाल, अरुण पांचाल, अंकित पांचाल, तेजस प्रताप सिंह, युवराज सिंह, अमित वर्मा, सरदार गुरमीत सिंह, विशाल धीमान, सरवन मित्तल, आयुष मित्तल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सेवार्थी मौजूद रहे।
समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने दल के सेवाकार्य की सराहना करते हुए इसे सेवा, समर्पण और संस्कार का उदाहरण बताया।

