कांवड़ यात्रा में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश नाकाम, मुजफ्फरनगर पुलिस टीम सम्मानित

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने में मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक तनाव फैलाने और आतंकी हमले की साजिश को विफल कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो छद्म हिन्दू नाम और वेश में रहकर विशेष समुदायों के बीच धार्मिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े नहीं जाने पर इनके जरिए माहौल बिगाड़ने की साजिश थी।

वहीं थाना ककरौली पुलिस और एसओजी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक पुराने हत्याकांड का वीडियो वायरल कर हिंसा और आतंकी हमले भड़काने की साजिश रच रहे थे।

कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस टीम का शिव चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया। सम्मान पाने वालों में एसएसपी, एसपी ग्रामीण, एसपी क्राइम, सीओ नगर, थाना प्रभारी सिविल लाइंस, थानाध्यक्ष ककरौली और पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *