अखिल भारतीय जाट महासभा ने शिव भक्तों का बढ़ाया उत्साह, समाज सुधार पर भी दिया संदेश

सहारनपुर,22 जुलाई।वलीदपुर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में आज अखिल भारतीय जाट महासभा की टीम ने शिव भक्तों का उत्साह बढ़ाया और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और युवाओं को समाज में बढ़ रही कुरीतियों और नशे जैसी बुराईयों से दूर रहने का संदेश दिया गया तथा उन्हें अच्छे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अरविंद जौहल ने कहा कि समाज को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार और दिशा देना ही आने वाले समय में समाज को मजबूत बनाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में आने वाले शिव भक्तों का स्वागत किया गया और आसपास क्षेत्र से आए लोगों को महासभा की गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *