रामपुर मनिहारन (सहारनपुर) । मानवमात्र के कल्याणार्थ हेतु सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद एवं उनके मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच रामपुर मनिहारन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभांरभ भाजपा विधायक देवेंद्र नीम, मुखी बलविंदर सिंह, संचालक नाथू सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।
भाजपा विधायक देवेंद्र नीम नें कहा कि रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी नि:स्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान हेतु भूरी भूरी प्रशंसा करी, उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही सकारात्मक और समाजसेवी गतिविधि है! संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रामपुर मनिहारन में आयोजित रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्त एकत्र किया गया और इसे एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में दिया गया। रक्तदान एक महत्वपूर्ण और जीवनदायी कार्य है जो कई लोगों की जान बचाने में मदद करता है। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन जैसे संगठन इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और लोगों को रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस तरह के रक्तदान शिविरों से: जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध होता है।, लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है।, समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन और इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों को इस सकारात्मक कार्य के लिए धन्यवाद और बधाई ।