• सहारनपुर, शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा लिए देहरादून रोड पर सैकड़ों कांवड़ियों का भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक राजीव गुंबर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई के नेतृत्व में, सिटी पैथोलॉजी के सामने जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर आ रहे श्रद्धालु कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की, उनके लिए मिष्ठान, शीतल जल, शिकंजी और जलजीरा वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

कांवड़ियों की सेवा व स्वागत में भाजपा के निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, वरिष्ठ नेता सुनील गुप्ता, गोकर्णनाथ शर्मा, विजय माहेश्वरी, हेमंत अरोड़ा, अमर गुप्ता, पार्षद दल नेता मुकेश गखड़, किशोर शर्मा, विपिन कुमार, योग चुग, मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, मनोज तिवारी, गोपाल मेहंदी रतन, हनी वर्मा, अजय वशिष्ट, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, सत्यार्थी, सूरज शुक्ला, मानवेंद्र भारद्वाज, पार्षदगण राजू सिंह, संजय गर्ग, अमित मित्तल, संदीप चौधरी पवार, सुनील पवार, राजकुमार शर्मा, कपिल धीमान, रमा गुप्ता, सरोज शर्मा, रेखा रोहिल्ला, प्रवेश धवन समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सरकार और प्रशासन द्वारा इस दौरान कांवड़ियों को हर स्तर पर सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान करने का पूरा संकल्प दोहराया गया। उनकी भक्ति, त्याग और समर्पण के जज्बे को सभी ने नमन किया, साथ ही सही और सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *