सांसद इकरा हसन मामले में विधायक पंकज मलिक और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। कैराना सांसद इकरा हसन के साथ सहारनपुर एडीएम प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और आरोपी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जिया चौधरी और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सांसद का अपमान लोकतंत्र का अपमान है और समाजवादी पार्टी इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने पर पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

ज्ञापन में कहा गया कि जनता की आवाज उठाने पर महिला सांसद के साथ अधिकारी का दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है और बेलगाम नौकरशाही का उदाहरण है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, हाजी लियाकत अली, गौरव जैन, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, विनय पाल सिंह, ठाकुर सुखपाल सिंह, विकिल गोल्डी अहलावत, सोमपाल सिंह कोरी, पवन बंसल, साजिद हसन, मौलाना नजर मोहम्मद, अकरम खान, डॉ. अविनाश कपिल, राशिद मलिक, सलीम मलिक, अन्नू कुरैशी, शहजाद अहमद चीकू, हसीब राणा, नदीम खान, रमेशचंद शर्मा, अंजुम कमाल, डॉ. इसरार अल्वी समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *