देहाती फिल्म अभिनेता उत्तर कुमार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद शालीमार गार्डन पुलिस स्टेशन, गाजियाबाद में देहाती फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता उत्तर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिल्म ‘राजी बोल जा’ की अभिनेत्री भव्या ने अपने वकील के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप में भव्या ने अभिनेता पर दुष्कर्म और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने उत्तर कुमार के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म), 506 (धमकी) और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, भव्या के बयान और मेडिकल की प्रक्रिया कल कराई जाएगी।

शिकायत दर्ज कराने के दौरान भव्या के साथ कई दर्जन लोग थाने पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *