राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन को कोर्ट में पेश होने का आदेश
मथुरा। राणा सांगा पर कथित विवादित टिप्पणी मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन को मथुरा की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। यह समन क्षत्रिय समाज की मानहानि से जुड़ी आपराधिक शिकायत पर जारी हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सांसद सुमन ने अपने बयान से क्षत्रिय समाज की भावनाओं को आहत किया और इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया। इस मामले में क्षत्रिय समाज की ओर से आपत्ति दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। अब अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तिथि तय की है।
क्या है मामला?
सांसद रामजीलाल सुमन ने कुछ समय पूर्व राणा सांगा के संबंध में कथित रूप से कहा था कि “राणा सांगा ने विदेशी आक्रमणकारियों को देश में आने का रास्ता दिखाया। इसके बाद देश भर में सपा राज्य सभा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे।
,

