सहारनपुर। श्रावण मास व कांवड़ यात्रा-2025 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा जिले भर में स्थापित कांवड़ शिविरों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस गोष्ठी में शिविर संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसएसपी ने निर्देश दिए कि सभी शिविरों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक शिविर में अलग से शौचालय की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि सभी शिविर संचालकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें जिले के संबंधित पुलिस अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इस माध्यम से शिविर संचालकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सकेगा।

बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर आपसी समन्वय, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। एसएसपी ने सभी संचालकों से अपील की कि वे नियमों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *