।
सहारनपुर , राज्य वृक्षारोपण महा अभियान-2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी रामकेवल ने जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को जन आंदोलन का रूप दिया जाए और “एक पेड़ मां के नाम” जैसे भावनात्मक संकल्प से लोगों को जोड़ा जाए।
जनपद में 44.94 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधरोपण नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।
डीएम मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि सभी विभाग जियो टैगिंग के साथ “हरीतिमा” ऐप पर डेटा अपलोड करें। डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि कांकरकुई में 9 जुलाई को राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बैठक में सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एडीएम संतोष बहादुर सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

