
सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुल 6 शिकायतों में से एक सफाई संबंधी शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पांच शिकायतों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड 60 हयात कॉलोनी निवासी मौ. शाहनवाज की शिकायत पर अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने सफाई निरीक्षक व कर्मियों की तैनाती कर नाली की सफाई तत्काल कराई।
अन्य शिकायतें वार्ड 11 काशीराम कॉलोनी, वार्ड 38 लक्ष्मीधाम व पारसपुरम, वार्ड 32 खानआलमपुरा और वार्ड 13 चकहरेटी से आईं। सभी शिकायतें सफाई से जुड़ी थीं। इन पर स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को दिए गए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित
रहे।

