मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेत में धान रोपाई कर किसानों को किया नमन, ‘हुड़किया बौल’ के जरिए भूमिया, इंद्र और मेघ देवता की वंदना
अनुज त्यागी
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। खेतों में उतरकर मुख्यमंत्री ने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और कहा कि अन्नदाता हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं।
,
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमिया, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव और किसानों के साथ आत्मीय सहभाग ने क्षेत्रीय जनता को गहराई से प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री धामी की यह पहल उत्तराखण्ड की ग्रामीण संस्कृति, कृषकों की अहमियत और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

