।
सहारनपुर
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे चैधरी रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लियां अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चैधरी रामशरण दास गुर्जर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि रामशरण दास जी सामाजिक न्याय, समरसता और समाजवाद के सच्चे सेनानी थे। वे बाल्यावस्था में लोहिया और समाजवाद से जुड़े तथा जीवनपर्यन्त समाजवाद के कंटकाकीर्ण पथ पर चलते रहे। उन्होंने पहले लोहिया फिर मुलायम सिंह यादव को नेता माना। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य चैधरी सलीम अख्तर नकुड विधानसभा अध्यक्ष संदीप सैनी ने कहा कि लोकबन्धु राजनारायण की ऐतिहासिक चुनाव में इंदिरा गांधी के विरूद्ध लोकबन्धु का साथ दिया और चुनाव जीता कर नये अध्याय का सूत्रपात किया। प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव एवं वरिष्ठ सपा नेता चैधरी अब्दुल गफूर ने कहा आपातकाल का विरोध किया और कारागार की यातना सही। 05 नवम्बर 1992 को जब नेताजी ने समाजवादी पार्टी का गठन किया तो उनकी सादगी, त्याग और समर्पणभाव को देखते हुए सपा का पहला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा रामशरण दास मेरे राजनीतिक गुरु है उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहा हूं। श्रद्धांजलि देने वालों में महानगर विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा, महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष वासिल तोमर, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ चैधरी जुमला सिंह, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विशाल यादव, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, कय्यूम धोबी, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।

