कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पैराग्वे में नामित भारतीय राजदूत डॉ. पीयूष सिंह से की शिष्टाचार भेंट
अनुज त्यागी
लखनऊ। आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भारत सरकार द्वारा पैराग्वे में नामित राजदूत (संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय) डॉ. पीयूष सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की नीतियों, योजनाओं और विभाग की उपलब्धियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दोनों विभागों के बीच समन्वय और सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
यह मुलाकात भारत और विदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साझा प्रयासों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

