सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने रविवार को हाउस टैक्स विभाग का आकस्मिक निरीक्षण कर जीआईएस सर्वे नोटिसों पर प्राप्त आपत्तियों और उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आपत्तियां दर्ज कराने आए करदाताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
नगरायु
क्त शिपू गिरि ने अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव के साथ कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी व कर अधीक्षक सुधीर शर्मा से विभिन्न वार्डों में प्राप्त आपत्तियों की जानकारी ली। वरिष्ठ लिपिक रामकुमार ने बताया कि आपत्तियों को विधिवत रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।
नगरायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी करदाता से टैक्स की वसूली आपत्ति निस्तारण के बिना न की जाए। उन्होंने आपत्तियों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त ने रजिस्टर की जांच भी की और पूरे सिस्टम को पारदर्शी और करदाता हितैषी बनाए रखने की बात कही।

