—
लखनऊ ब्रेकिंग | यूपी में 8 IAS अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें कई वरिष्ठ अफसरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
योगेश कुमार को प्रभारी आयुक्त व निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है।
हीरा लाल को सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
भवानी सिंह खंगारौत अब विशेष सचिव राजस्व विभाग होंगे।
सान्या छाबड़ा को हरदोई का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ईशा प्रिया को MD पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
आलोक कुमार-3 को निदेशक हिंदी संस्थान का भी चार्ज दिया गया है।
राकेश सिंह द्वितीय को YEIDA (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।