राजी बोल जा फेम अभिनेत्री ने उत्तर कुमार पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

गाजियाबाद।राजसत्ता पोस्ट संवाददाता

विश्व प्रसिद्ध हरियाणवी गाने “राजी बोल जा” से चर्चित हुई अभिनेत्री ने हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार उत्तर कुमार पर यौन शोषण और बलात्कार के गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने 24 जून को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन पुलिस थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने आज प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

 

क्या है मामला

अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि उत्तर कुमार ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया।

फिल्मों और गानों में लगातार काम दिलाने का लालच देकर शारीरिक शोषण किया गया।

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता परमीत सिंह ने थाने में आकर सहयोग किया।

अधिवक्ता परमीत सिंह ने कहा, उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है कि निष्पक्ष जांच कर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी और पीड़िता को न्याय मिलेगा।

पीड़िता ने लगाए यह आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

अब वह महिला आयोग, एससी-एसटी आयोग सहित अन्य मंचों पर भी न्याय के लिए गुहार लगाने की तैयारी कर रही है।

पुलिस का पक्ष

शालीमार गार्डन पुलिस ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है, इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed