लखनऊ। मदेयगंज में बंधा रोड पर बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस, बाइक बरामद हुई है। मूलरूप से सीतापुर जनपद के थाना मानपुर निवासी आरोपित कमल किशोर उर्फ भद्दर मदेयगंज इलाके में नए पक्का पुल के पास झोपड़ी में रहता था।
सोमवार की रात उसने एक बच्ची से दुष्कर्म को अंजाम दिया था। इसके बाद फरार हो गया। परिवारजन की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित की तलाश की जा रही थी।
बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रघुवंशी ढाल के पास चेकिंग लगाई। इस बीच एक व्यक्ति आता दिखा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपित बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा और पुलिस पर फायर कर दिए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली
जवाबी फायरिंग में आरोपित के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान कमल किशोर के रूप में हुई है। फिलहाल उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की है।