नोएडा। नोएडा सेक्टर 18 के ज्वेलर्स शोरूम पर काम करने वाले को आयकर विभाग का 2.36 करोड़ रुपये का नोटिस मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पेनकार्ड का दुरुपयोग कर दिल्ली में कंपनी संचालित की गई।
कर जमा कराने में गड़बड़ी करने पर आयकर विभाग की ओर से नोटिस भेजने पर पता चला। उन्होंने मामले की आयकर, सीएम और पीएम पाेर्टल पर शिकायत का चुके हैं। इस मामले में मंगलवार को सेक्टर 20 थाना पुलिस से शिकायत की।
ज्वेलर्स शोरूम पर कितने साल से नौकरी कर रहा शख्स?
मूल रूप से बिहार मुजफ्फरपुर के सहनोली गांव के मदन कुमार नोएडा सेक्टर-27 में परिवार संग रहते हैं। वह नोएडा के सेक्टर-18 स्थित एक ज्वेलर्स के यहां पर करीब 20 साल से नौकरी कर रहे हैं। अप्रैल में उनके पास आयकर विभाग का नोटिस आया था।
उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि उनके पेन कार्ड पर डिन नंबर लेकर दिल्ली राजेंद्र नगर में एक कंपनी चलाई जा रही है। कंपनी प्रबंधन की ओर से 2021-22 के एसेसमेंट ईयर में कर संबंधी गड़बड़ की गई है। इसमें करीब 2.36 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगी है।
इस संबंध में ही आयकर की ओर से नोटिस भेजा गया। इससे पीड़ित ने आयकर विभाग जाकर अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। वह बीमार भी रहते हैं। उनको जेल जाने का डर सता रहा है। उन्होंने मंगलवार को आनलाइन के साथ-साथ इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की। थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।