देवबंद से बड़ी खबर….
किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह के विवादित बयान पर भड़का बेनीवाल जाट समाज। देवबंद में ठाकुर पूरन सिंह के खिलाफ ग्रामीणों की नारेबाजी, हंगामा
प्रशान्त त्यागी
सहारनपुर: किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। बेनीवाल जाट समाज राजा सूरजमल सिंह पर विवादित टिप्पणी करने के बाद जाट समाज में ठाकुर पूरन सिंह के खिलाफ भारी नाराजगी बनी हुई है। जाट समाज ने ठाकुर पूरन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी कार्रवाई की मांग की है।
देवबंद क्षेत्र के बेनीवाल खाप से जुड़े गांव मायाहेड़ी में एकत्रित हुए बेनीवाल जाट समाज के लोगों ने ठाकुर पूरन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विवादित बयान पर गुस्सा जताया। बेनीवाल जाट समाज के लोगों का कहना था कि ठाकुर पूरन सिंह हमेशा दूसरे समाज के लोगों को अपमानित करने का काम करते आ रहे हैं। बेनीवाल जाट समाज का हमेशा से ही देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए बड़ा योगदान रहा है। राजा सूरजमल साहसी और वीर योद्धा थे। लेकिन जिस प्रकार से ठाकुर पूरन सिंह ने राजा सूरजमल पर टिप्पणी की है वह बर्दाश्त से बाहर है। भाजपा नेता सोमपाल बेनीवाल ने कहा ठाकुर पूरन सिंह उत्तर प्रदेश में जातीय तनाव पैदा करना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में भी जिस तरीके से उन्होंने जातीय तनाव पैदा करने का काम किया था वह जग जाहिर है। पूर्व प्रधान सुशील चौधरी और जाट नेता शक्ति सिंह ने कहा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ठाकुर पूरन सिंह पर नकेल कसने का काम करें वरना जाट समाज से लोगों को ठीक करना जानता है। राजा सूरजमल और बेनीवाल समाज पर ठाकुर पूरन सिंह की विवादित टिप्पणी पूरे देश के जाट समाज का अपमान है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जाट समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। लेकिन ठाकुर पूरन सिंह विवादित बोल देकर जाट समाज के इतिहास से खेलने का काम कर रहे हैं। उनके इस प्रकार के विवादित बोल से समाज में भारी नाराजगी और गुस्सा बना हुआ है। जाट समाज के लोगों ने ठाकुर पूरन सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वह जाट समाज से माफी मांग ले बोलना उनको अपने ही पैतृक गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस दौरान जाट समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी भेजा है जिसमें सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
गौरतलब हो की राजस्थान के निर्दलीय सांसद हनुमंत बेनीवाल ने राजस्थान के इतिहास को लेकर एक बयान दिया था जिसमें वहां के राजाओं के योगदान को लेकर उन्होंने बात कही थी। इसके बाद ठाकुर पूरन सिंह ने बेनीवाल समाज और राजस्थान के राजा सूरजमल को लेकर विवादित टिप्पणी करदी थी। इसके बाद से ही जाट और बेनीवाल समाज के लोग ठाकुर पूरन सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सहारनपुर में बेनीवाल खाप के दो ही गांव आते हैं जो विधानसभा देवबंद में है। जिम मायाहेडी और पनियाली कासिमपुर गांव है।

