विजित त्यागी

मुजफ्फरनगर:भोपा रोड स्थित एस.डी डिग्री कॉलेज में विश्व संवाद केंद्र,मेरठ के तत्वाधान में महर्षि नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में श्री अरविंद भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री पंकज शर्मा प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे।
मुख्य वक्ता ने नारद जी के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि नारद जी एक आदि पत्रकार के रूप में वैदिक समय से ही कार्य करते थे। संघ नारद जी को पत्रकारिता के रूप में आदर्श मानता है। भारत के प्रथम समाचार पत्र उदंड मार्तंड की स्थापना भी नारद जी को आदर्श मानते हुए ही हुई थी।
उन्होंने बताया कि आज के समय में किस प्रकार से राष्ट्र विरोधी विचार के व्यक्ति पत्रकारिता को दूषित कर रहे हैं तथा हमें किस प्रकार से पत्रकारिता की सम्मान की रक्षा करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने हिंदी पत्रकारिता के विषय में प्रकाश डालते हुए बताया कि आज हिंदी पत्रकारिता बहुत सी कठिनाइयों का सामना कर रही है। सोशल मीडिया के समय में विश्वसनीयता एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से हम समाचार पत्रों की विशेषता को बढ़ा सकते हैं एवं समाज में समाचार पत्रों के प्रति पुनः आस्था किस प्रकार से बनाई जा सकती है।
विकास भार्गव विभाग प्रचारक प्रमुख ने कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकार बंधुओ,अतिथियों एवं दोनों वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन नगर प्रचार प्रमुख हेमू विक्रमादित्य ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीताराम शर्मा सह जिला प्रचार प्रमुख, उपेंद्र कुमार सह जिला प्रचार प्रमुख, राजीव त्यागी,पवन त्यागी, एड0 संजय शिवम,मुकेश कुमार,अजय सहरावत,सहदेव कुमार,अंकित कुमार,सतीश कुमार,यश त्यागी,प्रणव शर्मा,लवी चौधरी,वैभव शर्मा, सन्नी चौधरी,हिमांशु शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *