महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी से मिलने आए पति को उसके ससुराल वालों ने न केवल बंधक बना लिया, बल्कि उसकी जमकर पिटाई कर दी।
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी मनोज की शादी चार वर्ष पूर्व पकड़ी दीक्षित निवासी हरिनारायण की पुत्री प्रेमशिला से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते युवती अपने मायके आकर रहने लगी।
बताया जा रहा है कि वह पिछले चार वर्षों से मायके में ही रह रही है। पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ती खटास के चलते मामला कोर्ट तक पहुंच गया और तलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि वह पिछले चार वर्षों से मायके में ही रह रही है। पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ती खटास के चलते मामला कोर्ट तक पहुंच गया और तलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई।
बीती रात युवक पत्नी से मिलने के इरादे से ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि पत्नी और उसके परिजनों ने उसे घर में बंधक बना लिया और मारपीट की। इस घटना का एक वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराया। ससुरालवालों का कहना है कि युवक उन्हें चार वर्ष से तंग कर रहा है। वह अक्सर शराब पीकर आता है और गाली-गलौज करता है। एक बार तो बेटी का सिर फोड़ दिया था और हाथ में भी काट लिया था।

यह मामला कोर्ट में है। लड़की पिछले चार साल से मायके में है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।युवक के ससुर हरिनारायण व साले मनीष को शांति भंग में चालान किया गया है।