बिछवां (मैनपुरी)। जाको राखे साईयां, मार सके न कोय यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब अपने घर से नोएडा जाने के लिए बाइक से निकले पति-पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बालिका को गुरुवार की रात में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मासूम किसी तरह वाहन के निचले में फंस गई और घटनास्थल से तीन किमी दूर घायलावस्था में मिली। घायल महिला की उपचार के दौरान सैफई ले जाया गया। यहां महिला की मौत हो गई। पति काे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
थाना भोगांव अंतर्गत द्वारिकापुर छाछा निवासी शाका पुत्र अमीरेलाल वाल्मिकी अपनी पत्नी शिवानी और एक तीन साल की मासूम बालिका लक्ष्मी को लेकर गुरुवार की रात में करीब नौ बजे नोएडा जा रहा था। जैसे ही उसने सड़क पार करने का प्रयास किया तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। दुर्घटना होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद बच्ची किसी तरह वाहन के निचले हिस्से में फंसकर घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर सुल्तान गंज पेट्रोल पंप के पास जा पहुंची। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।