चंदौली। पिछले दिनों जौनपुर के चंदवक थाने पर तैनात उकनी वीरमराय गांव निवासी हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह की पशु तस्करों द्वारा वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने के बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने गुरु भाई पिता दीनानाथ सिंह व परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।
मंत्री ने जवान के नाम पर गांव में आने वाली सड़क, स्मृति द्वार व स्मृति उपवन बनवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिया।
उकनी वीरमराय गांव निवासी दीनानाथ सिंह के दो पुत्र राजीव रंजन सिंह व दुर्गेश कुमार सिंह और चार पुत्री है। राजीव रंजन एयरफोर्स में तैनात है। वहीं दुर्गेश सिंह जौनपुर के चंदवक थाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे।