फिरोजाबाद। बहनोई के चालीसवां में शामिल होकर लौट रहे युवक की पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक खाई में चली गई। रातभर युवक खून से लथपथ पड़ा रहा। शनिवार सुबह छह बजे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक की मृत्यु हो चुकी थी। घटना शुक्रवार रात नारखी थानाक्षेत्र के सलेमपुर तिराहा के पास की है।
फरिहा नारखी मार्ग पर सलेमपुर तिराहा के पास रात जाटऊ निवासी जहीर गांव गांगनी में अपने बहनोई हफीज खान के चालीसवां में गया था । वहां से शुक्रवार रात घर वापस लौट रहा था। सलेमपुर तिराहा के पास बाइक अंधेरे में पेड़ से टकराकर खाई में चली गई। रात भर पड़े रहने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। शनिवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजन को जानकारी दी।
स्वजन ने पुलिस को बताया कि वह बहनोई के चालीसवां में शामिल होने के लिए गए थे और उसके बाद रात भर घर नहीं आए। उन्होंने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। व्यक्ति की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी फरजाना 14 वर्षीय बेटी आफरीन, 8 वर्षीय बेटे अफजल और वारिश का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सैलून चलाता था।