गोरखपुर। मई ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पारा चढ़ाकर भीषण गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। न्यूनतम तापमान भी 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय फिलहाल यह सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जता रहे हैं। दिन तो दिन, रात में भी भीषण गर्मी पड़ते रहने का आसार बता रहे हैं।
शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। तापमान का यह आंकड़ा सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आसमान में बादलों के जमे रहने से रिकार्ड तापमान से अधिक की गर्मी महसूस की गई।
मौसम विज्ञानी के अनुसार बादलों की मौजूदगी से नमी का साथ पाकर धूप ने शहर का हीट इंडेक्स बढ़ा दिया। रिकार्ड तापमान से अधिक की गर्मी का अहसास करा दिया। दिन में रिकार्ड तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस और रात में करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक की गर्मी महसूस की गई।
हवा की कम रफ्तार ने भी हीट इंडेक्स बढ़ाने में महती भूमिका निभाई है। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जाएगा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिरने पाएगा। हीट इंडेक्स की बढ़ोतरी से रिकार्ड तापमान से अधिक की गर्मी का अहसास होगा।

बीते दिनों ऐसे बढ़ा अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

तिथि तापमान
10 मई 40.8
09 मई 39.6
08 मई 39.6
07 मई 32.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *