मुज़फ्फरनगर:आज त्यागी भूमिहार महासभा के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी “रोहाना” ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है की 1 अप्रैल से बढ़े टोल दरो व रोहाना गांव के रास्ते मे लगे अवैध टोल के खिलाफ जल्द होगा बड़ा आंदोलन

सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित घलौली रोहाना टोल एक बार फिर से महंगा हो गया है , जिलाध्यक्ष त्यागी भूमिहार महासभा अमित त्यागी ने रोहाना टोल द्वारा गांव रोहाना के रास्ते पर लगाये गए अवैध टोल को तत्काल हटाए जाने की चेतावनी दी है और साथ ही टोल से 8 किमी दायरे के गावों को टोल फ्री किये जाने की मांग की है अगर जल्द ही ये मांगे ना मानी गयी तो जल्द होगा टोल पर बड़ा आंदोलन जिलाध्यक्ष अमित त्यागी ने बताया देवबंद से गागलहेड़ी तक कोई सुविधा नहीं है, हाईवे पर पड़ने वाले सबसे बड़े देवबन्द फ्लाईओवर के ऊपर ना तो लाइट है ना कोई सुरक्षा साथ ही कई स्थानों पर स्टेट हाईवे बैठ भी चुका है। कई स्थानों पर सड़के खराब है ,टोल बढ़ने पर स्थानीय लोगों में भारी रोष बना हुआ है , जल्द होगा त्यागी भूमिहार संघठन द्वारा रोहाना टोल पर बड़ा आंदोलन !

