प्रयागराज। ट्रिपल आइटी में बीटेक द्वितीय वर्ष के 20 वर्षीय छात्र राहुल मदला चैतन्य हॉस्टल की बालकनी से कूदकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है लेकिन कहा गया है कि उसे कुछ शारीरिक परेशानी थी। इस घटना से जहां छात्रों में खलबली मच गई, वहीं संस्थान के सुरक्षा इंतजाम पर सवाल उठ रहे।
बताया गया है कि निजामाबाद तेलंगाना निवासी राहुल झलवा स्थित ट्रिपल आईटी में बीटेक का छात्र था। वह कैंपस के पांच नंबर हॉस्टल में रहता था। रविवार अलसुबह वह बालकनी से कूद गया। यह देख वहां अफरातफरी मच गई।
जख्मी छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *