नकली नोटों के कागज, प्रिंटर समेत कई सामान बरामद
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपित अपने हाथ की दस्तकारी से भोले-भाले लोगों को नकली नोट बनाने का नाटक दिखाकर नोट प्रयोग करने के लिए के लोगों को दे देते हैं। आरोपित कार में अनाज मंडी शाहाबाद के गेट पर ठगी करने के लिए खड़े हैं, अगर उन्हें काबू किया जाए तो उनसे नकली नोट बनाने का सामान भी बरामद हो सकता है।
सूचना पर टीम ने एक डिकोय भेजा व खुद अनाज मंडी शाहाबाद के गेट पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। सूचना और डिकोय के इशारे पर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को काबू किया।
ऐसे करते थे ठगी
पुलिस की अपराध शाखा दो प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि पहले आरोपित मशीन में नकली नोट बनाने का नाटक करते हैं। किसी भी व्यक्ति को असली नोट देकर दुकान पर भेज देते हैं और नोट चलाने के लिए कहते हैं।
जब व्यक्ति नोट लेकर दुकान पर जाता और नोट देकर सामान खरीदता तो नोट चल जाता। जब व्यक्ति को यकीन हो जाता कि नकली नोट बाजार में चलता है। तब आरोपित उस व्यक्ति को लाखों के नकली नोट दे ठगी करते थे। बता दें कि पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

