2002 से 2017 तक की रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड अपलोड होने के बाद में वर्ष 1990 से 2017 तक की रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड अपलोड होगा। शहर का काम फूलबाग में चल रहा है। बिल्हौर और घाटमपुर तहसीलों में काम हो रहा है। नर्वल तहसील का गठन बाद में हुआ। वहां होने वाली रजिस्ट्रियां कंप्यूटराइज्ड हैं। रजिस्ट्री डिजिटलीकरण का काम पूरा होने पर रजिस्ट्री की व्यवस्था पारदर्शी हो जाएगी। कोई भी व्यक्ति किसी भी रजिस्ट्री की जानकारी आनलाइन कर सकेगा।
घर बैठे रजिस्ट्री देखने की मिलेगी सुविधा
भूमि संबंधी विवादों को कम से कम करने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए रजिस्ट्रियों को स्कैन कर उनका डिजिटलीकरण किया जा रहा है। यह काम होने पर लोगों को घर बैठे वर्षों पुरानी रजिस्ट्री देखने की सुविधा मिलने लगेगी। एआईजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि मार्च के आखिरी तक तक 15 साल की रजिस्ट्रियां आनलाइन हो जाएंगी।
सगे भाइयों से भूमि बैनामा कराकर हड़पे छह लाख, जांच के आदेश
फतेहपुर में सगे भाइयों से भूमि बैनामा कराकर आरोपी ने उन्हें तीन-तीन लाख रुपये की चेक दे दी। इसके बाद संबंधित बैंक में चेक का भुगतान रुकवा दिया, जिस पर पीड़ित ने आरोपित पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाकर कोर्ट में रजिस्ट्री निरस्त करने का वाद दायर कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने राजस्व टीम से मिलकर खेत में कब्जा का प्रयास कर रहा है। जिस पर पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने सुल्तानपुर घोष पुलिस को जांच बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

