पुरानी पेंशन बहाल पर सांसद को ज्ञापन

शिवम जांगिड़

मुज़फ्फरनगर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बहाल मंच के आह्वान पर जिले के शिक्षकों और सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिले के समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक को सौंपा गया, जिसमें पुरानी पेंशन योजना (OPS) को दोबारा लागू करने की मांग की गई।रविवार को मुज़फ्फरनगर जनपद में शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना बहाल करे, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।ज्ञापन सौंपते समय अटेवा के जिलाध्यक्ष और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि नई पेंशन योजना (NPS) कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, क्योंकि इसमें न्यूनतम पेंशन की कोई गारंटी नहीं है, जबकि पुरानी पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निश्चित पेंशन मिलती थी,


संगठन के अध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा का कहना है की पुरे देश मे प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सांसद महोदय को ज्ञापन सौंपा जा रहा है जिसके चलते हमने हरेंदर मलिक जी को ज्ञापन सौंपा है वही हरेंद्र मलिक का कहना है कि इनकी मांगे जायज है इन्होंने जो ज्ञापन दिया है उसको प्रधानमंत्री जी को भेजा जाएगा.

बाइट =प्रीत वर्धन शर्मा(अध्यक्ष अटेवा पेंशन बहाल मंच)

बाइट =हरेंद्र मलिक (सपा सांसद )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *