जींद। जुलाना से कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
इसकी जानकारी विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांझा की है। साथ ही अपने पति सोमवीर राठी के साथ फोटो सांझा करते हुए लिखा है कि आवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर।

3 महीने की गर्भवती हैं विनेश फोगाट

31 वर्षीय विनेश फोगाट मां बनने वाली हैं। फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि उनके घर में खुशियां आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि विनेश फोगाट तीन महीने की गर्भवती हैं। कुश्ती से संन्यास लेते हुए भी विनेश फोगाट ने यही कहा था कि अब उन्हें अपना परिवार भी देखना है।

विनेश फोगाट की शादी जींद जिला के बख्ता खेड़ा निवासी निवासी सोमवीर राठी से हुई है। राजनीति में आने से पहले विनेश फोगाट भी रेलवे में ही नौकरी करती थी। उनके पति सोमवीर राठी भी रेलवे में कार्यरत हैं। वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 14 दिसंबर को विनेश की शादी सोमवीर राठी से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *