प्रशांत कुमार मिश्रा/कौशाम्बी
कलश यात्रा के साथ दिव्य नौ दिवसीय रामकथा एवं सवा करोड़ सीताराम जाप का हुआ शुभारंभ

कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम क्षेत्र के दारानगर कस्बे में कलश यात्रा के साथ दिव्य राम कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा ठाकुर द्वारा बड़ी दरबार से विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रारंभ होकर कस्बा के विभिन्न बाजार से होते हुए वापस कथा स्थल छोटी दरबार पर जाकर संपन्न हुई। पीले वस्त्र धारण किए हुए महिला श्रद्धालुओं के सर पर 108 कलश रख नगर में भ्रमण किया, जिसमें कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया।कस्बा के व्यापारियों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
संगीतमय श्री राम कथा एवं सवा करोड़ सीताराम जप की शुरुआत में डीजे के साथ एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन दारानगर के बड़ी दरबार में हुआ। इस कार्यक्रम में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्री राम और सीताराम के जयकारे लगाते हुए बढ़े, और डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुए। यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल था, जो स्थानीय समुदाय के बीच एकता और श्रद्धा की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। श्री राम कथा का प्रारंभ कल दोपहर 3:00 से वृंदावन धाम से पधारे हुए स्वामी पुंडरीकाक्षाचार्य वेदांती जी महाराज के अमृतमय मुखारविंद से होगी एवं सवा करोड़ सीताराम जाप का कार्यक्रम चित्रकूट धाम से पधारे हुए सुदर्शन दास जी महाराज फलाहारी बाबा के द्वारा संपन्न होगी। जिसमें सवा करोड़ जप को पूर्ण करने के लिए नव दिनों तक सवा लाख जप एवं आहुति का भी कार्यक्रम सुनिश्चित है ।कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा देवी कुशवाहा नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी केसरवानी अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केशरवानी ,मॉडल जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,प्रभाकर शुक्ला , श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जय मणि तिवारी, सोनू मोदनवाल, रजनी त्रिपाठी, मनीष पाठक, शशि कमल मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी ,पूर्व प्रधान मूल प्रकाश त्रिपाठी ,पंकज केसरवानी, हिमांशु केसरवानी, डीजीसी आद्या प्रसाद पांडेय सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर – प्रशान्त कुमार मिश्रा
कौशाम्बी
9450391390

