मुठभेड में घायल बदमाश पर 08 साल की बच्ची से दरिंदगी करने का है आरोप

बच्ची का एम्स ऋषिकेश में पुलिस की निगरानी में कराया जा रहा है उपचार

एसएसपी

 

हरिद्वार:दिनांक 01-3-25 को वर्तमान में चिट्ठी कोठी थाना पथरी क्षेत्र में निवासरत मधेपुरा बिहार निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिक बच्ची को बेहोशी हालत में साथ लाकर थाना पथरी पर आकर सूचना दी गई कि दयानंद सिंह नाम के आदमी ने पीड़ित की 8 वर्षीय नाबालिक बेटी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद आरोपी बच्ची का गला दबा कर भाग गया। बच्ची के पिता ने जब जंगल में आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ना चाहा तो आरोपी तमंचा दिखा कर मौके से भाग गया।

बच्ची के शरीर पर शारीरिक शोषण के निशान होने तथा निजी अंगो से रक्तस्राव होने के कारण बच्ची को तत्काल गाड़ी से उपचार व मैडिकल हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां से नाबालिक बच्ची की स्थिती गंभीर होने के कारण नाबालिक बच्ची को एम्स ऋषिकेश रेफ़र किया गया। उपरोक्त संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा गंभीरता के साथ पीड़िता के इलाज व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पथरी को आदेशित किया गया।

आरोपी के फरार होने एवं उसके पास अस्लाह (तमंचा) होने की जानकारी के आधार पर गठित की गई पुलिस टीम ने सतर्क होकर आरोपी को तलाशने के प्रयास शुरु किए। मुखबिर की सूचना पर टीम ने जब डांडी चौक से दिनारपुर की तरफ जाते हुए चिट्ठी कोटी के जंगल के पास आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस पर फायर कर गन्ने के खेत मे भाग गया और अन्दर खेत से भी फायर करना लगा।

खुद को सुरक्षित रखते हुए पुलिस टीम ने जब जवाबी फायरिंग की तो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। अवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

नाबालिक बच्ची बहुत गरीब परिवार से होने के कारण पीड़िता के उपचार पुलिस की देखरेख में कराया जा रहा है।

अपडेट

कल दिनांक 01/03/2025 को अभियुक्त दयानन्द द्वारा 08 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया था । जिसे पुलिस मुठभेड़ के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज गया था , अभियुक्त दयानन्द के अपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की गयी तो जानाकरी लगी की अभियुक्त द्वारा थाना आदमपुर जिला अमरोहा पर 2015 में भी एक 08 वर्षिय बच्ची के साथ बलत्कार किया था व उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी। जिसके संबंध में थाना आदमपुर में मु0अ0सं0 587/2015 धारा 376,302,201 व 03/04 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed