सीतापुर। नैमिषारण्य के प्रसिद्ध स्वामी नारदानंद आश्रम के जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए। आश्रम के शिक्षा सुधार समिति के उप मंत्री शांति देव त्रिपाठी के अनुसार, जगदाचार्य ने गुरुवार देर शाम अंतिम सांस ली।
उनके ब्रह्मलीन होने की खबर सुनने के बाद शोक की लहर दौड़ गई। स्वामी जगदाचार्य प्रकांड विद्वान थे। उन्हें वेद, पुराणों का मर्मज्ञ माना जाता था। वह कई भाषाओं के जानकार थे। अंतिम दर्शन के लिए उनके अनुयायियों का नैमिषारण्य पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *