6 जिलों में हुई बूंदाबांदी
प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है। विज्ञानियों के अनुसार इस वर्षा के चलते दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो हल्की बूंदाबांदी भी फसल के लिए बेहतर होगी। हवा नहीं चलने पर फसल को नुकसान नहीं है।
प्रदेश में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | न्यूनतम | अधिकतम |
| अंबाला | 12.5 | 20.4 |
| गुरुग्राम | 11.9 | 23.8 |
| हिसार | 9.5 | 23 |
| करनाल | 8.5 | 20 |
| नारनौल | 9.5 | 20 |
| पानीपत | 9.4 | 21.5 |
| रोहतक | 13.4 | 21.5 |
| कुरुक्षेत्र | 13.4 | 21.5 |
रोहतक में भी बदला मौसम
रोहतक में मौसम में मंगलवार सुबह बदलाव हुआ और बूंदाबांदी हुई। इसके चलते दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि अब आगामी दिनों में आसमान साफ रहेगा। ऐसा पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। जिसके अनुसार एक सप्ताह में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।
हालांकि न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना बन रही है। ऐसे में सुबह के समय सर्दी अभी बनी रहेगी, लेकिन दिन में सर्दी से राहत मिलेगी। उधर, रोहतक का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 200 से कम बना हुआ है। जोकि सामान्य माना जाता है। ऐसे में हवा भी बहुत प्रदूषित नहीं है।
चरखी दादरी में हुई बूंदाबांदी
चरखी दादरी में मंगलवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला दिखाई दिया। अल सुबह से ही बादल छाए रहने के साथ साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही। हालांकि नौ बजे के बाद थोड़ा मौसम खुलना शुरू हो गया था। लेकिन दिनभर बादल छाए रहे। ऐसा लगता रहा कि किसी भी समय तेज वर्षा हो सकती है।

