कार से उतरे दोनों गनर ने कहा कि इटावा सांसद जी की बरात जा रही है। सांसदजी गाड़ी में बैठे हैं, इसलिए बूम खोल दो। कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। इसके बाद मैनेजर शिववीर सिंह का फोन नंबर लेकर बात की।
सिपाहियों ने धमकाया
मैनेजर ने बताया कि गाड़ियां निजी कार्य से जा रही थीं, इसलिए उन्हें बिना पैसे दिए निकालने से इनकार कर दिया। सिपाहियों ने धमकाया हुए कहा कि हम एक्सप्रेसवे के टोल से निकलकर आए हैं, तुम पैसे लोगे। इसके बाद दोनों ने कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए जबरन बूम उठाकर गाड़ियां निकलवाना शुरू कर दी है। लगभग 20 मिनट तक एक के बाद एक गाड़ियां निकलती रहीं और आखिरी में एक बस भी निकलवाई गई।
गनर शिव कुमार व रंजीत कुमार ने टोल से शुल्क दिए बगैर 30 से 35 गाड़ियां निकाली
एकाउंट प्रबंधक नारायण सिंह यादव की ओर से दी गई तहरीर में लिखा है कि इटावा के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे की सुरक्षा में तैनात गनर शिव कुमार व रंजीत कुमार ने टोल से शुल्क दिए बगैर 30 से 35 गाड़ियां निकाली हैं। टोल कर्मचारियों से अभद्रता की गई। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
सांसद ने कहा, सभी गाड़ियों पर फास्टैग लगा था
सांसद जितेंद्र दोहरे का कहना है कि मेरे बेटे की बरात आगरा आई है। सभी गाड़ियों पर फास्टैग लगा था, जिससे टोल कटा है। टोल कर्मचारियों ने वीआइपी लेन खुलवा गाड़ियां निकलवाई। जबरदस्ती वाली कोई बात नहीं हुई।
कार के डैश बोर्ड पर चमक रही थी लाल बत्ती
काफिले के आगे वाली जिस कार से गनर उतरे, उसके डैश बोर्ड पर लाल बत्ती रखी थी जो लगातार घूम रही थी। यह गाड़ी किसकी थी, इसका पता नहीं चला है।

