बलिया। जिले में ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत कार्यों को लेकर लगातार बजट जारी किए जा रहे हैं। शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 26 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के लिए 19.28 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। प्रथम किस्त के रूप में 2.76 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। वित्तीय वर्ष समाप्त होेने के पहले निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए स्वीकृज प्राेजेक्ट को पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

लोक निर्माण विभाग की जिले में दस हजार किमी लंबी सड़कें हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य बड़ी सड़कों की स्थिति तो कुछ ठीक है लेकिन ग्रामीण सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब है। सरकार की ओर से इन सड़कों को भी ठीक कराने के लिए लगातार बजट जारी किए जा रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। चिलकहर के छात्र अमित यादव ने बताया कि चोगड़ा-चिलकहर मार्ग के बनने से स्थानीय लोगों खासकर छात्रों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

इन सड़कों का होगा कायाकल्प

  • चोगड़ा-चिलकहर-कुरेजी बंगला मार्ग
  • पकड़ी हरख बसंत में आरआर पब्लिक स्कूल से शंभू मौर्या के घर तक संपर्क मार्ग
  • मुख्य मार्ग से विश्वनाथपुर तक संपर्क मार्ग
  • बुढ़ऊ ग्रामसभा में रामपुर होते हुए महमूदपुर तक संपर्क मार्ग
  • रसड़ा-सलेमपुर मार्ग से नोनियापुरा तक संपर्क मार्ग
  • चकरा कोल्हुआ-नौकापुरा-डंडारी-गढ़मलपुर मार्ग
  • नदौली मोड़ से खड़सरा होते हुए सरायभारती-सिधागर मार्ग
  • बलिया-लखनऊ मार्ग से मरगुपुर तक मार्ग
  • टिकुलिया-नवादा-दिघौली-झामपुर मार्ग
  • सिकंदरपुर-सिवानकला-बालुपुर-बहदुरा मार्ग
  • भीमपुरा-जजौली से कुशहा ब्रह्मण मार्ग
  • नगरा-बरौली मार्ग से सरजापुर तक संपर्क मार्ग
  • डुहा बिहरा पीएमजीएसवाई मार्ग से तिलौली मार्ग
  • गड़वार-रतसड़ मार्ग
  • हालपुर-मिश्र के डेरा-बालापुर-बड़ागांव पक्की सड़क तक मार्ग

इन प्रमुख सड़कों के लिए अवमुक्त की गई धनराशि

  • नगरा-सिकंदरपुर मार्ग: द्वितीय किस्त के रूप में 1.79 करोड़ रुपये
  • बलिया-बांसडीह-नगरा-घोसी मार्ग: 1.23 करोड़ रुपये
  • फेफना-गड़वार मार्ग: 39 लाख रुपये
  • बलिया-गड़वार-नगरा-बरौली मार्ग: 1.85 करोड़ रुपये

सीएमओ ने ब्लाक लेखा प्रबंधक सहित दो अफसरों से मांगा जवाब

वहीं बलिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विजय पति द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019 लेकर 2021 तक किए गए भुगतान के मामले में तत्कालीन लेखा प्रबंधक से जवाब तलब किया है। चेताया है कि तीन दिन के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भुगतान की गई धनराशि को गबन मानकर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह आशा कर्मियों की नियुक्ति की फाइल एवं भुगतान करने के मामले में कार्यवाहक डीसीपीएम से जवाब मांगा है। सीएमओ ने बताया कि लिपिक ने कथित रूप से पत्र पर जारी करा लिया है। इस तरह का कोई मामला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *