पानीपत। देशराज कालोनी में नवीन शर्मा ने शनिवार को घर की छत पर सल्फास निगल लिया। दस मिनट बाद दौड़ता हुए नीचे आया और अपनी मां से बोला, मम्मी मैंने सल्फास निगल लिया, पापा मुझे मारो। स्वजन पड़ोसियों की मदद से नवीन को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

नवीन का पत्नी से था विवाद

पिता रामकुमार शर्मा ने बताया कि नवीन की 2004 में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद वासी महिला के साथ शादी हुई। साल 2021 में उसकी पत्नी झगड़ कर अपने मायके चली गई और वह वापस नहीं लौटी।

पत्नी ने नवीन के खिलाफ गुरुग्राम और पटौदी कोर्ट में दहेज मांगने और खर्चे केस डाला है। नवीन कई बार अपनी पत्नी-बच्चों को वापस घर लाने के लिए भी गया, परंतु वो साथ ही नहीं आई। बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार करके वापस भेज दिया था।

मानसिक रूप से परेशान था नवीन

इसके बाद से नवीन मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। पिता रामकुमार शर्मा ने बताया कि 2004 से बेटा-बहू बच्चों के साथ नरेला रहते थे। वह अक्सर घूमने के लिए घर से जाता था। शनिवार सुबह वह देवी मंदिर तक घूमने गया था। करीब 10 मिनट बाद मंदिर से लौटने के बाद उसने एक रोटी खाई। इसके बाद वह कुर्सी लेकर छत पर बैठने गया था।

गर्भवती पत्नी को छोड़ भागा राजमिस्त्री

वहीं, मतलौडा के गांव छिछडाना में किराये पर रह रही नौ माह की गर्भवती 23 वर्षीय रेखा को छोड़ राजमिस्त्री फरार हो गया। पति का 40 दिन इंतजार के बाद उरलाना कलां पुलिस चौकी में शिकायत दी। रेखा ने पुलिस को बताया कि पहले पति रवि से घरेलू हिंसा के कारण तलाक लिया था।

करीब दो साल पहले प्रमीत उर्फ अनु से मंदिर में दूसरी शादी की थी। प्रमीत की भी दूसरी शादी थी। रेखा के मुताबिक पहली शादी से उसके तीन बच्चे हैं, एक बेटी उसके साथ रहती है। एक साल पहले दोनों काम की तलाश में पानीपत आए और किराए के मकान में रहने लगे।

16 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे प्रमीत बिना कुछ बताए घर से निकला, लौटा नहीं है। उसके पास प्रमीत का न फोटो है और न पहचान पत्र। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *