अनुज त्यागी

शामली में यूपी एसटीएफ मेरठ यूनिट और स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी अरशद मारा गया। इस मुठभेड़ में अरशद के तीन साथी बदमाश भी ढेर हो गए। अरशद मुकीम काला गैंग का शार्प शूटर था।

मुठभेड़ में एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मेदांता गुरुग्राम भेजा गया। पुलिस और एसटीएफ की 15 दिन से अरशद और उसके साथियों पर नजर थी।

मृत बदमाशों के नाम अरशद, मंजीत, सतीश सहित एक अन्य बदमाश जिसकी पहचान की जा रही है हुए ढेर,एक लाख रुपए का इनामी बदमाश है अरशद

लूट, डकैती, हत्या के मामले मे वांछित थे सभी,करीब आधे घंटे की मुठभेड़ के बाद मार गिराए गए चारो बदमाश,झींझाना थाना क्षेत्र के ऊदपुर गाँव के जंगलों की घटना

मुठभेड़ के दौरान Shamli एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को पेट में दो गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। इस मुठभेड़ के बाद एसटीएफ के अधिकारियों ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

मारे गए बदमाशों में अरशद बाढ़ी माजरा, थाना गंगोह, सहारनपुर का निवासी था जबकि मंजीत रोहट, थाना खरखौदा, सोनीपत, हरियाणा और सतीश अशोक विहार, थाना मधुबन, करनाल का था। एनकाउंटर में ढेर चौथे बदमाश की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है

इस सफलता में एसपी बृजेश कुमार सिंह और DIG अजय साहनी के निर्देशन में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *