नई दिल्ली। विक्रमादित्य मोटवानी अपनी सीरीज ब्लैक वॉरंट के साथ दर्शकों को ‘भारत की सबसे क्रूर जेल’ की दुनिया के बारे में बताने वाले हैं। शो अब ओटीटी पर रिलीज भी कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी तेज हो गई है।
जेल के अंदर कैद अपराधियों का कहानी से लेकर जेल के स्टाफ की सुरक्षा तक सीरीज कई पहलुओं को उजागर करने वाली है। इस बीच लोगों में ‘ब्लैक वॉरंट’ में लीड रोल में नजर आने वाले सुनील कुमार गुप्ता को लेकर खासी दिलचस्पी देखने को मिल रही है जो कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। आइए बताते हैं उनके और शो के बारे में…
कौन हैं जहान कपूर?
जहान कपूर बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के चचेरे भाई लगते हैं। वो शशि कपूर के पोते और कुणाल कपूर के बेटे हैं। जिनकी चर्चा पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में हो रही है। इस रिश्ते से जहान रणबीर कपूर, करिश्मा, करीना के कजिन भाई लगते हैं। जहान कपूर ने फिल्म ‘फराज’ से डेब्यू किया था।
फिल्म की कहानी 2016 में ढाका में हुई एक आतंकी घटना पर बनी थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब वो ओटीटी की दुनिया में कदम रख चुके हैं और उनके अभिनय को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
कैसी है सीरीज?
‘ब्लैक वॉरंट’ की बात करें तो ये देश की मशहूर जेल में से एक तिहाड़ के कई राज खोलने वाली है। 80 के दशक पर आधारित यह शो एक नए जेलर सुनील गुप्ता के जीवन की कहानी है। यह काल्पनिक और वास्तविक जीवन की घटनाओं को मिलाकर बनाई गई हाई-प्रोफाइल कैदियों को दिखाता है। शो में आपको देखने को मिलेगा कैसे तिहाड़ जेल के मुश्किल हालातों में सुनील अपने आप को वहां के माहौल में ढलता है।
अभिनय के लिहाज से जहान ने काफी शानदार काम किया है। शो को आपको जरूर देखना चाहिए अगर आपको जेल के अंदर की कहानियां जानने में दिलचस्पी है। सीरीज में जहान कपूर के अलावा राहुल भट, परमवीर सिंह चीमा, अनुराग ठाकुर और सिद्धांत गुप्ता लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
"
""
""
""
""
"