मुज़फ्फरनगर,त्यागी भूमिहार महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी ने मंसूरपुर क्षेत्र की एक बहुत बड़ी समस्या को उठाया है। अक्षय त्यागी ने शासन प्रशासन से मंसूरपुर शाहपुर मोड पर एक अंडर पास की मांग की है क्योंकि इस स्थान पर बहुत दुर्घटनाएं होती रहती हैं यहां पर दुर्घटनाओं में अक्सर मौत भी होती रहती हैं,अक्षय त्यागी ने कहा किसानों को मंसूरपुर सूगर मिल पर गन्ने डालने में भी दिक्कत होती है क्योंकि यहां पर वाहन तेज गति से चलते हैं और जिससे यहां पर दुर्घटनाएं होने का भय रहता है दूसरा यहां पर जाम भी लगा रहता है

अक्षय त्यागी ने प्रशासन के संज्ञान में लाने के लिए 20 जनवरी 2025 को पुलिस चौकी राखी पब्लिक स्कूल से मंसूरपुर मोड तक एक पैदल मार्च और एक दिवसीय सांकेतिक धरने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *