किसानों की आवाज दबाना बंद करो, घटतौली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी-मांगेराम त्यागी

Uttar Pradesh Muzaffarnagar

मुज़फ्फरनगर,त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने कहा रोहाना चीनी मिल में घटतौली का मामला सामने आना बेहद शर्मनाक है। मिल प्रबंधन द्वारा किसानों के खून-पसीने से उगाए गए गन्ने में कंप्यूटराइज्ड तरीके से भारी मात्रा में घटतौली की जा रही है। सूचना मिलते ही देर रात किसानों के बीच पहुँचकर किसानों की आवाज़ को उठाया, और रात के समय चीनी मील जो घटतौली करते है ।

किसानों ने इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और 3 घंटे तक मिल बंद कराकर प्रबंधन को चेतावनी दी।

मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि घटतौली का मामला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मेहनत और अधिकार के साथ खिलवाड़ करने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

 

चीनी मिल प्रबंधन को अपनी मनमानी और किसानों के साथ ज्यादती तुरंत बंद करनी होगी। यदि ऐसी घटनाएं दोबारा होती हैं, तो हम इसे बड़ा आंदोलन बनाएंगे। यह किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई है, जिसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा।

प्रशासन से मेरी मांग है कि इस मामले में जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
किसानों का शोषण अब और नहीं! इस दौरान संगठन से विदित त्यागी रेई,अंकुर त्यागी,हिमांशू त्यागी सरना,सोनू त्यागी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *