शबनूर राणा ने पास की सी ए की परीक्षा, सूजडू गांव मे मना जश्न

मुज़फ्फरनगर के सूजडू निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता शाहिद राणा की बेटी शबनूर राणा ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत आयोजित सीए परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया। गत दिवस आईसीएआई की तरफ से जारी परीक्षा परिणाम मे यह जानकारी मिली। यह एग्जाम नवम्बर माह मे आयोजित हुआ था। शबनूर राणा की इस उपलब्धि पर गांव मे जश्न का माहौल है। उनके पिता शाहिद अली राणा का कहना था की उनकी बेटी बचपन से ही प्रतिभावान रही है। इस उपलब्धि ने उनके परिवार को नाम रोशन किया है।

खबर सोर्स-ट्रू स्टोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *