जनपद नैनीताल- भीमताल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई रोड़वेज़ बस, SDRF की 02 रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना
नैनीताल भीमताल के पास एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिस पर SDRF की रेस्क्यू टीमें पोस्ट नैनीताल व खैरना से मौके के लिए रवाना हो गयी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बस रोडवेज की है जो भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। उक्त बस में 20 से 25 लोग सवार बताये जा रहे है। बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
समाचार लिखे जाने तक तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।।
#Breaking_News #Uttarakhand #Nainital #Almora #Road_Accident

