एक लाख रुपये की पुलिस वाले से हुई थी डील
मोहल्ले के लोगों में गांठता था रौब
जाली करेंसी गैंग का लीडर आदिल बहुत शातिर है। मुहल्ले के एक व्यक्ति कहना है कि लोग उसे घरों में फातिहा पढ़ने के लिए बुलाते थे। सभी की नजर में बहुत सीधा बनकर रहता था। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर जैसे ही खबरें प्रसारित हुईं तो इसका फोटो देखकर हैरान रह गया। हर एक के मुंह से अनायास निकला कि यह तो फातिहा पढ़ने आता था। इतना खराब काम कैसे करने लगा। मुहल्ले के लोग भी बुरा-भला कहने लगे।
जयंतीपुर में पिछले साल भी पकड़ा गया है गैंग
मझोला के जयंतीपुर में वर्ष 2023 में भी जाली करेंसी बनाने वाला गैंग पकड़ा गया था। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने की वजह से इस तरह के लोग किराए पर कमरा लेकर छपाई का काम शुरू कर देते हैं। मुहल्ले के लोगों को बताते हैं कि प्रिंटिंग प्रेस का काम हो रहा है। जिससे लोगों को भी शक नहीं होता है। पुलिस ने नफीस समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके पास से भी बड़ी मात्रा में जाली करेंसी बरामद हुई थी।

