नई दिल्ली। सितंबर में थलापति विजय की फिल्म ‘गोट’ रिलीज हुई थी, जिसने टिकट विंडो पर ताबड़तोड़ बिजनेस किया। वहीं, 10 अक्टूबर को सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ रिलीज हुई है। यह इस साल की दूसरी पाली में रिलीज हुई साउथ की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है।
‘वेट्टैयन’ चोर से पुलिस बने पुलिस ऑफिसर अथियान की कहानी है। उसे सरकारी स्कूल में मारिजुआना सप्लाई करने की जानकारी मिलती है। इस केस की पड़ताल जब वह शुरू करता है, तो उसके सामने कई राज खुलते हैं। इस केस की पड़ताल के सिलसिले में ही उसकी मुलाकात राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, डॉ. सत्यदेव ब्रह्मदत्त पांडे से होती है।

