हरिद्वार,त्यागी विकास एवं कल्याण सभा उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों साथ ही राज्य के सभी शहरों में रहने वाले त्यागी समाज के छात्रों को सम्मानित करने हेतु एक प्रतिभा सम्मान समारोह 27 अक्टूबर को चुड़ियाला गांव में आयोजित करने का निर्णय किया गया है।

सम्मान समारोह के सफल क्रियान्वयन हेतु सभा की प्रांतीय कार्यकारने की बैठक आज सुभाषनगर रुड़की में मा योगेश त्यागी जी के आवास पर आयोजित की गई जिसमें सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी ने बताया कि 27 अक्टूबर को चुड़ियाला गांव में प्रतिभावान छात्र एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें त्यागी समाज के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले प्रतिभावान एवम प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन एयर फोर्स के एयर कमाडोर रिटा. एस एस त्यागी व पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सीएमडी आर के त्यागी होंगे।
कार्यक्रम में त्यागी समाज के ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ साथ देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार ,काशीपुर व रुड़की आदि शहरों में रहने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 80 वर्ष पूरे कर चुके त्यागी समाज के बुजुर्गो को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए व्यापक योजना बनाई गई और अलग अलग कार्यो के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों से अपनी मार्कशीट की फोटो कॉपी 20 अक्टूबर तक सभा पदाधिकारियों के पास जमा करने की अपील की गई।
बैठक में त्यागी समाज के संरक्षक जे डी त्यागी, मामचंद त्यागी, डा गजेंद्र त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी, प्रांतीय महामंत्री प्रदीप त्यागी, धीरेन्द्र त्यागी, मा.प्रदीप त्यागी, लोकेन्द्र त्यागी, राकेश त्यागी,विकास त्यागी, योगेश त्यागी, महिपाल त्यागी,मुनेश त्यागी, निरंकार त्यागी, नीरज त्यागी, राजू त्यागी, नरोत्तम त्यागी,बृजेश त्यागी, परतोष त्यागी, सचिन त्यागी, अंकित त्यागी, अंकुल त्यागी, अनंत त्यागी, अनिल त्यागी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed